CNIN News Network

पॉवर कंपनी से सीई तिवारी व श्रीवास्तव सहित 4 कर्मियों को भावभीनी विदाई

31 Oct 2026   8 Views

पॉवर कंपनी से सीई तिवारी व श्रीवास्तव सहित 4 कर्मियों को भावभीनी विदाई

Share this post with:


रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी से मुख्य अभियंता राजेश कुमार तिवारी एवं मुख्य अभियंता अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव सहित कुल चार अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। पॉवर कंपनीज के मुख्यालय सेवा भवन में आयोजित समारोह में तिवारी एवं श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत तिवारी एवं श्रीवास्तव ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए अपने सेवायात्रा में मिले सहयोग के लिए प्रबंधन, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के ईडी(एच.आर) आर.पी.नामदेव, जनरेशन कंपनी के सीई (एच.आर) शशिधर ़िद्ववेदी एवं ट्रांसमिशन कंपनी की सीई (एच.आर) श्रीमती रश्मि वर्मा ने सेवानिवृत्तजनों को नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी।
इसी तरह छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने मुख्य अभियंता राजेश कुमार तिवारी, निज सचिव नीरज कुमार मिश्रा एवं सहायक प्रबंधक सुधीर गनपत राव राजिमवाले को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी। समारोह में एमडी शुक्ला ने कहा कि सेवानिवृतजनों के समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं अनुभवों से पॉवर कंपनी के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिली हैं। संचालन डीजीएम गोविन्द पटेल, सहायक प्रबंधक श्रीमती अनामिका मंडावी ने व आभार प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता पंकज चौधरी ने किया।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web