CNIN News Network

पॉवर कंपनी से ईडी नेताम व चक्रवर्ती की भावभीनी विदाई

01 Jul 2026   11 Views

पॉवर कंपनी से ईडी नेताम व चक्रवर्ती की भावभीनी विदाई

Share this post with:

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज से कार्यपालक निदेशक (संचारण/संधारण) जे.एस.नेताम एवं कार्यपालक निदेशक (सतर्कता-उच्चदाब) सुरेश कुमार चक्रवर्ती सहित कुल 7 अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। पॉवर कंपनीज के मुख्यालय सेवा भवन में आयोजित समारोह में प्रबंध निदेशक (जनरेशन) श्री एस. के. कटियार, प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) श्री राजेश कुमार शुक्ला तथा प्रबंध निदेशक (डिस्ट्रीब्यूशन) श्री भीम सिंह कंवर ने सेवानिवृत्त ईडी श्री जेएस नेताम एवं एसके चक्रवर्ती को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

प्रबंध निदेशकगणों ने कहा कि ईडी श्री नेताम एवं श्री चक्रवर्ती के समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं अनुभवों से पॉवर कंपनी के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिली हैं। सेवानिवृत ईडी श्री नेताम एवं श्री चक्रवर्ती ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए अपने सेवायात्रा में मिले सहयोग के लिए प्रबंधन, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ट्रांसमिशन कंपनी ने इसी तरह सेवा भवन में आयोजित एक अन्य समारोह में पांच अधिकारियों-कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया। प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने कोरबा से अतिरिक्त मुख्य अभियंता (टी एंड डी) श्री दलगंजन सिंह पटेल, भिलाई से निज सचिव श्री शिवब्रत राय चैधरी एवं डी. प्रभाकर, भिलाई से कनिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) श्री रमेश कुमार कश्यप, रायपुर से लाइन सहायक श्रेणी एक श्री नारायण प्रसाद यादव को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक वी.के.साय, श्री संजय पटेल, के एस मनोठिया, सीएल नेताम, एम एस कंवर, संदीप मोदी, आर पी नामदेव, वी के दीक्षित, ए एम परियल, मुख्य अभियंता एम जामुलकर, केबी पात्रे, जीएम श्रीमती नंदिनी भट्टाचार्य, श्रीमती शारदा सोनवानी, श्रीमती रश्मि वर्मा, श्री राजेन्द्र प्रसार, प्रसन्ना गोसावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उपमहाप्रबंधक (जनसंपर्क) गोविंद पटेल ने किया।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web