Share this post with:
जगदलपुर। विशाखापट्टनम-किरंदूल पैसेंजर ट्रेन आगामी 21 -जून तक किरंदूल स्टेशन तक नहीं पहुंचेगी। रेलवे ने यह निर्णय भांसी और कमलूर स्टेशन के बीच चल रहे दोहरीकरण कार्य के चलते लिया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार संबंधित खंड में ट्रैक दोहरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण और तकनीकी कार्यों के दौरान सुरक्षा कारणों से ट्रेन संचालन में बदलाव किया गया है। इसके कारण विशाखापट्टनम-किरंदूल पैसेंजर को अस्थायी रूप से सीमित दूरी तक संचालित किया जाएगा। रेलवे के अनुसार यह व्यवस्था 21 जून तक प्रभावी रहेगी। इसके बाद कार्य की प्रगति के आधार पर ट्रेन के सामान्य संचालन पर निर्णय लिया जाएगा।
Share this post with:
11 Jun 2026 16 Views
11 Jun 2026 14 Views
10 Jun 2026 36 Views