Share this post with:
रायपुर। छत्तीसगढ़ युवक कांग्रेस चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार सत्येंद्र चेलक को राहत मिली है। पैसे देकर सदस्य बनाने के आरोप में होल्ड किया गया उनका नामांकन चुनाव कमेटी ने अनहोल्ड कर दिया है। जबकि बंजारे का नामांकन अभी भी होल्ड पर रखा गया है,उनके समर्थकों को जवाब का इंतजार है। राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा तेज हैं दोनों के बीच ही मुख्य मुकाबला है एक भूपेश बघेल तो दूसरा देवेन्द्र यादव समर्थक हैं। पेड मेंबरशिप की शिकायत पर इनका नामांकन होल्ड किया गया था। वहीं एक तबके का कहना है कि अध्यक्ष ही क्या जितने भी पद पर चुनाव हो रहे हैं और जो मेंबर बनाये जा रहे हैं वे स्वंय तो पैसे देने से रहे। चाहे जैसे भी हो पैसे तो प्रत्याशी ही जमा कर रहे हैं। फिर तो सारे पद ही विवाद के घेरे में आ जायेंगे।
Share this post with:
08 Sep 2026 11 Views
07 Sep 2026 23 Views
07 Sep 2026 26 Views
06 Sep 2026 25 Views
05 Sep 2026 190 Views
05 Sep 2026 36 Views
04 Sep 2026 369 Views
03 Sep 2026 1915 Views