Share this post with:
काेंड़ागांव । जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अंर्तगत मुकेश पेट्रोल पम्प केशकाल के आफिस में रखे 55 हजार रूपये एवं एक नग रियलमी कम्पनी का मोबाईल फोन को चोरी के आराेपी गोपाल थापा उर्फ गोपाल साउत पिता जगत बहादुर उम्र 23 वर्ष निवासी जगदलपुर काे पुुलिस ने गिरफ्तार किया है। आराेपी के कब्जे से चोरी की रकम 9120 रूपये व एक नग रियलमी कम्पनी का मोबाईल जप्त कर कार्यवाही उपरांत आज रविवार काे न्यायिक रिनाण्ड पर रवाना किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी थाना केशकाल में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 19 अप्रेल को चोरी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर थाना में अपराध क्रमांक 71/26 धारा 305, 331 (4) बीएनएस. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चोरी की अज्ञात आरोपी का पता तलाश करने टीम रवाना किया गया। विवेचना दौरान पुलिस पार्टी के द्वारा अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया गया। पता तलाश दौरान तकनिकी संसाधनों के माध्यम से आरोपी गोपाल थापा उर्फ गोपाल साउत पिता जगत बहादुर उम्र 23 वर्ष निवासी शांति नगर जगदलपुर जिला बस्तर छ.ग. को तलब कर प्रकरण में चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा मुकेश पेट्रोल पम्प केशकाल के आफिस में घुसकर ड्राज में रखे 55 हजार रूपये एवं एक नग रियलमी कम्पनी का मोबाईल फोन को चोरी करना स्वीकार किया। संपूर्ण कार्रवाही में निरीक्षक विकास बघेल, उपनिरी. गुलाब टण्डन, सउनि. रामकृष्णा जैन, प्रधान आरक्षक ईश्वर नेताम, आरक्षक अमित मंडावी एवं साइबर सेल कोंडागांव के आरक्षक जितेंद्र मरकाम आरक्षक बीजू यादव का याेगदान रहा।
Share this post with:
26 Apr 2026 18 Views
26 Apr 2026 23 Views
24 Apr 2026 24 Views