Share this post with:
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे से नई दरों को प्रभावी कर दिया है। इस नए संशोधन के तहत पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में इजाफा किया गया है। जहां पेट्रोल की कीमत में 0.87 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, वहीं डीजल की कीमत में भी 0.91 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ दिल्ली एनसीआर में सीएनजी के दाम भी बढ़ गए हैं।दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर 99.51 प्रति लीटर पहुंच गया है। डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके दाम 92.49 पर पहुंच गए हैं।
ईंधन की कीमतों में 9 दिन में यह तीसरी बढ़ोतरी है। 4 दिन पहले 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। जबकि, 15 मई को भी कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।
(साभार-भास्कर)
Share this post with:
23 May 2026 10 Views
22 May 2026 15 Views
22 May 2026 15 Views
22 May 2026 18 Views