CNIN News Network

पेंशनर संघ के संस्थापक बैस को पुण्य तिथि पर पेंशनरों ने दी श्रद्धांजलि

13 Jul 2026   2 Views

पेंशनर संघ के संस्थापक बैस को पुण्य तिथि पर पेंशनरों ने दी श्रद्धांजलि

Share this post with:

जगदलपुर। पेंशनर संघ के संस्थापक जगत सिंह बैस जिनके द्वारा छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की स्थापना की गई थी। 11 जुलाई 2026 को जगत सिंह बैस की पुण्यतिथि के अवसर पर पेंशनरों ने उनके छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलितकर माल्यार्पण एवं तिलक लगाकर जगत सिंह बैस अमर रहे, छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ अमर रहे नारों के साथ पुण्यतिथि मनाई गई।
जगदीश सिंह वामन ने जगत सिंह बैस के जीवन, संगठन को मजबूती एवं उनके द्वारा किये गये अच्छे कार्यों पर प्रकाश डाला गया। स्व. जगत सिंह बैस ने अपना सम्पूर्ण जीवन पेंशनधारियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहे। उनके संघर्ष, संगठन क्षमता और सेवा भावना से आज भी हजारों पेंशनधारियों को प्रेरणा मिल रही है। उपप्रान्ताध्यक्ष मदनलाल लखनपाल, प्रांतीय उपसंरक्षक जगदीश सिंह वामन, पेंशन फोरम के संयोजक चन्द्रिका सिंह, संभागीय अध्यक्ष, जीएस. पाण्डे, जिला शाखा के अध्यक्ष केके. द्विवेदी मंच पर आसीन रहे। संबंधित पदाधिकारियों के द्वारा पेंशन सदस्यों की मांगों के समस्याओं पर चर्चा कर निराकरण हेतु पहल किया गया।
बैठक में उपस्थित मनोज चन्द्रा ने पतंजलि में नियमित योगा करने की सलाह दी गई। इसके बाद एस.बी.आई. लाईफ इंश्योरेंस पालिसी की निरंतरता की जानकारी दी गई। पेंशनधारियों ने उनका आभार व्यक्त किया। बैठक में उतहसील शाखा लोहंडीगुड़ा से रामप्रसाद पाण्डे एवं संयोजक आर.एन. पाटकर उपस्थित रहे। तहसील शाखा के सराहनीय प्रयास से 63 पेंशनर्स सदस्यों की सूची सौंपकर कार्य प्रणाली के गठन की जानकारी दी गई एवं संगठन की मजबुती एवं समस्याओं के निराकरण हेतु संकल्प लिया गया, उन्हें फूलमाला से स्वागत किया गया। अनन्त महतो के द्वारा बैठक का संचालन एवं किया-कलापों पर प्रकाश डाला गया। जिला अध्यक्ष के.के. द्विवेदी ने उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त किया।
आज की बैठक में प्रान्तीय प्रवक्ता जी.शाही, संभागीय उपाध्यक्ष आनन्द भदौरिया, पी.एन. सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष के. आर. रात्रे, कोषाध्यक्ष डी.डी. सिंह, संभागीय कोषाध्यक्ष जगदीश साहू, जी. सूर्यवंशी, जी. नायर फोरम के अध्यक्ष शंकर लाल श्रीवास्तव, योगेश वर्मा, कृष्ण महतो, उपाध्यक्ष एच. वाई कुकड़े, मातृ-शक्ति श्रीमति अरुंधती राय, श्रीमति सरोजनी खत्री, श्रीमति विमला सिघाडे, सुशीला राय एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web