Share this post with:
कोंड़ागांव। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र अरंडी के पूर्व सरपंच गोविंद नेताम हत्याकांड में मृतक की पत्नी भगनी नेताम ही मुख्य आरोपी निकली है। पुलिस के अनुसार पत्नी ने धारदार हथियार से हमला कर अपने पति गोविंद नेताम की हत्या की थी। वारदात के बाद से फरार चल रही आरोपी महिला को पुलिस ने आज सोमवार को ग्राम बेडमा से गिरफ्तार कर लिया है।
मामले का खुलासा करते हुए एसडीओपी अरुण नेताम ने बताया कि इस सनसनीखेज हत्याकांड में मृतक की पत्नी भगनी नेताम ही मुख्य आरोपी निकली है। पत्नी भगनी नेताम ने धारदार हथियार से हमला कर अपने पति गोविंद नेताम की हत्या की थी। ग्राम अरंडी में बीती रात पूर्व सरपंच गोविंद नेताम की उनके ही घर में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पत्नी भगनी नेताम की भूमिका संदिग्ध नजर आई। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस की टीम ने आखिरकार बेडमा में घेराबंदी कर आरोपी महिला को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और जांच में यह सामने आया कि गोविंद नेताम की हत्या उसकी पत्नी भगनी नेताम ने ही धारदार हथियार से हमला कर की थी।
पुलिस के अनुसार हत्या की आरोपी भगनी नेताम पिछले करीब तीन वर्षों से गोविंद नेताम के साथ रह रही थी। ग्रामीणों ने महिला के शराब सेवन करने की बात भी बताई है। आरोपी महिला इससे पहले अपने पहले पति की हत्या के मामले में भी जेल जा चुकी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
Share this post with:
01 Nov 2026 23 Views
01 Nov 2026 43 Views
01 Nov 2026 30 Views
01 Nov 2026 47 Views
31 Oct 2026 49 Views
31 Oct 2026 41 Views