CNIN News Network

पूर्व जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत निरस्त,गुरुवार को देर रात एक बजे आया आदेश

28 May 2026   29 Views

पूर्व जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत निरस्त,गुरुवार को देर रात एक बजे आया आदेश

Share this post with:

 

 

जबलपुर। हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति देवनारायण मिश्रा की एकलपीठ ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह को भोपाल को कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत निरस्त कर दी। बुधवार को पौने तीन घंटे की बहस के बाद रिजर्व किया गया ऑर्डर गुरुवार को रात्रि एक बजे के बाद बाहर आया।

हाई कोर्ट ने पुलिस की विवेचना प्रारंभ होने से पूर्व ही बेहद जल्दबाजी में अग्रिम जमानत स्वीकार किए जाने के बिंदु को गंभीरता से लेकर आदेश सुनाया है।

दरअसल, कोर्ट ने बुधवार को शाम पांच बजकर 20 मिनट पर ही साफ कर दिया था कि आदेश पारित करेंगे। बुधवार की सुनवाई में सीबीएसई ने दोनों मामलों में पक्षकार बनाए जाने और संशोधन के लिए आवेदन दायर किए, जिन्हें कोर्ट ने स्वीकार किया था। मामला त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत और दहेज प्रताडऩा से जुड़ा है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web