Share this post with:
रायपुर। रायपुर भारतीय बौद्ध महासभा युवा प्रकोष्ठ, रायपुर एवं भारतीय बौद्ध महासभा शाखा, रोटरी नगर के संयुक्त तत्वावधान में पूना पैक्ट विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रायपुर के अलग-अलग क्षेत्रों से बच्चे महिलाएं युवा और वरिष्ठजन शामिल हुए।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पूना पैक्ट के इतिहास और महत्व के साथ-साथ बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संघर्ष और विचारों पर अपने विचार रखे। पूना पैक्ट विषय पर भाषण देने वाले प्रतिभागियों को शील्ड और पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बाहर से आए जजों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां सुनीं और पूना पैक्ट तथा बाबा साहेब के विचारों पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान वरिष्ठजनों द्वारा जजों का शॉल से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठजनों ने आयोजन की सराहना की और कहा कि समाज में इसी तरह के जागरूकता और विचारों से जुड़े कार्यक्रम आगे भी होते रहने चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों और युवाओं को अपने इतिहास और महापुरुषों के विचारों को समझने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में भारतीय बौद्ध महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष भोजराज गौरखेड़े, प्रदेश महासचिव बेनीराम गायकवाड, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय गजघाटे, अंजू मेश्राम, बिम्बिसार नागार्जुन, करमन खटकर, जिला अध्यक्ष विजय गजघाटे, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मेश्राम सहित अरुण बागड़े, अभिषेक डोंगरे, कुणाल गौरे, मुकेश डोंगरे, आरजू रामटेके, सिद्धार्थ गढ़पाले, निखिल बोरकर, अमित देशभ्रतार, सुयोग सोनटक्के, कुणाल डोंगरे, रोहित गौरे, सागर बडोले, हितेश गायकवाड़, विनोद भीमटे, विजय चौहान, राहुल जनबंधु, सचिन गजभिए, अक्षय डहाट, सुशीला भीमटे, संघमित्रा गौरखेड़े, अरुणा राव, स्वाती सोनटक्के, बरखा रामटेके, प्रणाली सोनटक्के, दिशा मडामें, खुशबू डोंगरे, वैजयंती सेलारे एवं रेखा सूर्यवंशी, विनोद कुमार कोशले सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
Share this post with:
28 Sep 2026 8 Views
28 Sep 2026 14 Views
28 Sep 2026 16 Views
28 Sep 2026 18 Views
28 Sep 2026 20 Views
26 Sep 2026 25 Views
26 Sep 2026 29 Views