Share this post with:
रायपुर। पूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत की नवीन कार्यकारिणी (2026-28) का गठन सर्वसम्मति से किया गया है। पंचायत के अध्यक्ष के रूप में श्री संजय जैसिंघ तथा महासचिव के रूप में श्री मोहन वर्ल्यानी का चयन किया गया है।
पंचायत के संरक्षक मंडल में श्री गोपीचंद खत्री, श्री कन्हैयालाल छुगानी, श्री अमर गिदवानी, श्री कमल लहेजा एवं श्री राजकुमार कोडवानी शामिल हैं। वहीं विशेष वरिष्ठ मार्गदर्शकों के रूप में श्री आसुदाराम वाधवानी, श्री दुलाराम वाधवा, श्री कन्हैयालाल अटलानी एवं श्री ताराचंद मंधान को दायित्व सौंपा गया है।
कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में श्री नंदलाल जसवानी, श्री प्रकाश जादवानी, श्री हीरानंद दुल्हानी, श्री मुरली कोडवानी एवं श्री संजय आहूजा को शामिल किया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में श्री जीवतराम बजाज एवं श्री संजय जादवानी को जिम्मेदारी दी गई है।
सचिव पद पर श्री जय आर्य एवं श्री अशोक निहलानी, कोषाध्यक्ष के रूप में श्री दीपक खेमानी तथा सह-कोषाध्यक्ष के रूप में श्री शैलेंद्र नैनानी एवं श्री सुशील दरीरा को नियुक्त किया गया है। सलाहकार मंडल में श्री ललित जैसिंघ, श्री सुंदर नारवानी एवं श्री नानकराम रामरख्यानी को शामिल किया गया है, जबकि मंत्री पद पर श्री आनंद टेकवानी एवं मीडिया प्रभारी के रूप में श्री जतिन नचरानी को दायित्व सौंपा गया है। महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती मधु बहादुर आर्तवानी एवं कार्यकारी महिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी कन्हैयालाल छुगानी को बनाया गया है। युवा विंग अध्यक्ष के रूप में श्री सुशील दरीरा तथा कार्यकारी अध्यक्ष (युवा विंग) के रूप में श्री चंदन पारवानी को नियुक्त किया गया है। संचालक मंडल में श्री विशाल नारंग, श्री सुनील छाबडिय़ा, श्री नरेंद्र भाटिया, श्री रम्मी पारवानी, श्री महेश पिंजानी, श्री राजेश गिदवानी, श्री राजेश विधानी एवं श्री कमल वाधवा को सर्वसम्मति से चयनित किया गया है। नवगठित कार्यकारिणी से समाज के विकास, सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार एवं सामाजिक समरसता को और सुदृढ़ करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।
Share this post with:
18 Apr 2026 5 Views