Share this post with:
00 सेहत सबसे बड़ी पूंजी - डाॅ संजीव शुक्ल
रायपुर। मिश्रा हास्पिटल में पुलिस वाहन चालकों के नेत्र और दंत परीक्षण शिविर का उद्घाटन आज पुलिस कमिश्नर डाॅ. संजीव शुक्ल ने किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेहत सबसे बड़ी पूंजी है, इसे बचाना सबसे बड़ा काम है। इसमें सेवाभावी डाॅक्टरों के साथ स्वयं की रूचि भी जरूरी है । नयापारा, रायपुर स्थित मल्टीस्पेशियलिटी मिश्रा हास्पिटल में निशुल्क नेत्र एवं दंत शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले समस्त वाहन चालकों की जांच , परामर्श एवं उपचार किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठतम नेत्र विशेषज्ञ एवं सर्जन डाॅ.दिनेश मिश्र, रेटिना सर्जन डाॅ. प्रांजल मिश्र, दंत - रुट केनाल विशेषज्ञ डाॅ. अबीर मिश्र, ट्रांसप्लांट- मसूरी रोग विशेषज्ञ डाॅ. निधि मिश्र द्वारा यह शिविर संचालित किया जा रहा है। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आदेश जारी कर समस्त वाहन चालकों को शिविर का लाभ उठाने के निर्देश दिये गये हैं। शिविर में चर्म रोग विशेषज्ञ डाॅ. सृष्टि मिश्र, शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ. प्रसून मिश्र , नाक -कान-गला विशेषज्ञ डाॅ. सुरभि मिश्र भी उपस्थित थे जिन्होंने आगामी तिथियों पर नि:शुल्क शिविर आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।इस अवसर पर डाॅ. दिनेश मिश्र ने कहा कि पुलिस विभाग के साथ मिलकर काम करना सौभाग्य का विषय है। पूर्व में भी हम ऐसा करते रहे हैं। पुलिस कर्मी समाज की सेवा करते हैं इसलिये उनकी स्वास्थ्य सेवा करने में हमें बहुत हर्ष और संतोष का अनुभव होता है। हम अन्य विभागों के लिये स्वास्थ्य सेवा के अन्य आयामों पर भी कार्प करेंगे।
Share this post with:
20 Sep 2026 0 Views
20 Sep 2026 0 Views
19 Sep 2026 159 Views
19 Sep 2026 39 Views
19 Sep 2026 15 Views
18 Sep 2026 15 Views
18 Sep 2026 19 Views
18 Sep 2026 16 Views
17 Sep 2026 16 Views