CNIN News Network

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगदड़,एक की मौत कई घायल

16 Jul 2026   5 Views

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगदड़,एक की मौत कई घायल

Share this post with:

 

पुरी। ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे में 100 से ज्यादा लोगों को घायल होने की खबर है। शाम 5 बजे पहांडी रस्म के दौरान भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए अचानक लोग रथों के पास जाने लगे।यात्रा रूट पर मौजूद वॉलेंटियर लोगों को पीछे हटा रहे थे। तभी लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे, इससे भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे।पुरी में इस समय तेज बारिश हो रही है। इसके बावजूद 10 लाख से ज्यादा लोग यात्रा रूट पर मौजूद हैं।  

ओडिशा के पुरी में गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई और कई अन्य लोगों के घायल होने की आशंका है। भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की सालाना रथ यात्रा देखने के लिए भारी भीड़ जमा हुई थी। ओटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, रथ खींचने की रस्म देखने के लिए 'बड़ा डंडाÓ (ग्रैंड रोड) पर इंतज़ार करते समय दम घुटने की वजह से श्रद्धालु गिर पड़ा। उसे तुरंत पुरी जि़ला मुख्यालय अस्पताल  ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भीड़ में कई अन्य श्रद्धालुओं के भी घायल होने की खबर है; इमरजेंसी टीमें उन्हें मेडिकल मदद दे रही हैं और इलाज के लिए ले जा रही हैं। पुलिस और आपदा राहतकर्मी तुरंत मौके पर पहुँचे और हालात का जायज़ा ले रहे हैं.

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web