Share this post with:
बिलासपुर। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने पुरी और भुवनेश्वर पहुंचने वाली 10 ट्रेनों के आगमन समय में आंशिक बदलाव किया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित इन ट्रेनों के नए समय अलग-अलग तारीखों से लागू होंगे। हालांकि मार्ग के अन्य स्टेशनों पर इन ट्रेनों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पुरी पहुंचने वाली ट्रेनों के बदले समय-18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 14 सितंबर से पुरी 03:35 बजे पहुंचेगी। पहले समय 03:25 बजे था। 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस 14 सितंबर से 10:45 बजे पहुंचेगी। पहले 10:00 बजे पहुंचती थी। 20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस 16 सितंबर से 19:00 बजे पहुंचेगी, जबकि पहले समय 18:45 बजे था।12145 एलटीटी - पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 15 सितंबर से 06:45 बजे पहुंचेगी। पहले 06:35 बजे पहुंचती थी। 20862 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस 13 सितंबर से 06:45 बजे पहुंचेगी। पहले समय 06:40 बजे था। 12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस 14 सितंबर से 08:35 बजे पहुंचेगी। पहले 08:05 बजे पहुंचती थी। 20824 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस 17 सितंबर से 15:05 बजे पहुंचेगी। पहले 14:40 बजे पहुंचती थी। 22828 सूरत-पुरी एक्सप्रेस 16 सितंबर से 15:05 बजे पहुंचेगी। पहले 14:40 बजे पहुंचती थी। साथ ही, 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस 13 सितंबर से 15:05 बजे पहुंचेगी। पहले इसका समय 14:40 बजे था।
भुवनेश्वर पहुंचने वाली ट्रेन का समय भी बदला गया है। 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस 13 सितंबर 2026 से भुवनेश्वर स्टेशन पर 07:15 बजे पहुंचेगी। पहले इसका निर्धारित आगमन समय 07:00 बजे था।
Share this post with:
11 Sep 2026 44 Views
11 Sep 2026 15 Views
10 Sep 2026 22 Views
10 Sep 2026 21 Views
10 Sep 2026 60 Views