CNIN News Network

पुरंदर ने कांग्रेस को दिया श्राप, बोले भारत कांग्रेस मुक्त हो जाए

05 May 2026   22 Views

पुरंदर ने कांग्रेस को दिया श्राप, बोले भारत कांग्रेस मुक्त हो जाए

Share this post with:

रायपुर। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन से एक तरफ भाजपा नेता जहां गदगद हैं, तो दूसरी ओर कांग्रेस के प्रति गुस्सा भी फूट रहा है। वहीं दूसरी ओर रायपुर उत्तर के भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस को श्राप देते हुए कहा कि कांग्रेस ने 14 अगस्त की रात को भारत का बंटवारा किया, मैं श्राप देता हूं कि भारत कांग्रेस मुक्त हो जाए। मिश्रा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जहां भी जाते हैं, सरकार बनाकर आते हैं. दीदी से परेशान होकर जनता ने उनको निपटा दिया. 4 मई को ममता गई और जनता ने भारत और सनातन को बचाने का काम किया, अब सबके साथ मिलकर 2047 तक विकसित भारत बनाएंगे. अखंड भारत का सपना पूरा होगा। 
विधायक संगीता सिन्हा को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पुरंदर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस में जो ज्यादा बड़ा थैला देता है, उसे काम मिलता है, मगर विधायक संगीता सिन्हा विधानसभा में अच्छे मुद्दे उठाती हैं इसलिए मैं उन्हें बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के कांग्रेस को अर्बन नक्सली बताए जाने का समर्थन करते हुए पुरंदर मिश्रा ने कहा कि नक्सल को जीवित रखने में कांग्रेस का हाथ है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हठधर्मिता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की नीतियों ने नक्सलवाद का सफाया किया। नक्सलमुक्त होने से बस्तर में टूरिज्म बढ़ेगा, सरकार की आय बढ़ेगी.
राहुल गांधी के वायरल वीडियो पर मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी हमारे भाजपा के स्टार प्रचारक है इसलिए भगवान उन्हें खुश रखे, स्वस्थ रखें, हमारे यहां के कांग्रेस के नेता शराब घोटाले से उभर नहीं पाए हैं, इसलिए नशे में कुछ भी बयान देते रहते हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web