CNIN News Network

पीवी सिंधु जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं,2 साल बाद कोई टाइटल जीता

19 Jul 2026   4 Views

जापान ओपन जीतने के बाद पोडियम पर पीवी सिंधु और उनके कोच।
जापान ओपन जीतने के बाद पोडियम पर पीवी सिंधु और उनके कोच।

Share this post with:

 

0-यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया

टोक्यो-भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीत लिया है। वे यह टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय बनी हैं।

31 साल की सिंधु ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया। यह मैच 50 मिनट तक चला।

सिंधु 4 साल बाद यामागुची को किसी फुल मैच में हरा सकी हैं। उन्हें पिछली जीत थाईलैंड ओपन में 2022 में मिली थी। पिछले साल मलेशिया ओपन में यामागुची रिटायर हर्ट हो गई थीं।

 

 

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web