Share this post with:
कांकेर। जिले के पीएमश्री सेजेस नरहरपुर के शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों के प्रवेश के लिए डोर-टू-डोर अभियान चला रहे हैं। शिक्षक घर-घर जाकर पालकों से मिल रहे हैं। उन्हें पीएमश्री स्कूल में मिलने वाली आधुनिक सुविधाओं की जानकारी दे रहे हैं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बारे में बता रहे हैं। अभियान का मकसद ज्यादा से ज्यादा बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्हें आधुनिक शिक्षा व्यवस्था से जोडऩा है।
प्राचार्य डिलेश्वर साव ने बताया कि पीएमश्री योजना के तहत स्कूल में स्मार्ट क्लास की सुविधा है, डिजिटल शिक्षा दी जा रही है, आधुनिक प्रयोगशालाएं हैं, खेलकूद की सुविधाएं हैं। बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाया गया है। इसी उद्देश्य से स्कूल परिवार लगातार पालकों से संपर्क कर रहा है। बच्चों के प्रवेश के लिए प्रेरित कर रहा है।
अभियान में शिक्षक कामदेव साहू, पीटीआई चंद्रहास यादव, शिक्षिका श्वेता दर्रों, वैशाली सोनी नरहरपुर क्षेत्र के अलग-अलग घरों में पहुंचे। पालकों को स्कूल की खासियतें बताईं। शिक्षकों ने कहा कि पीएमश्री स्कूलों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इससे बच्चों को बेहतर भविष्य की दिशा मिल सकेगी। अभियान को जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद, डीएमसी नवनीत पटेल का लगातार मार्गदर्शन मिल रहा है। अधिकारियों ने शिक्षकों को प्रेरित किया है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। स्कूल प्रबंधन ने पालकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का प्रवेश पीएम सेजेस नरहरपुर में कराएं। गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक शिक्षा का लाभ दिलाएं।
Share this post with:
16 May 2026 13 Views
16 May 2026 12 Views
16 May 2026 7 Views