Share this post with:
नई दिल्ली--पीएम मोदी ने दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें एडिशन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सितंबर में भारत की तिमाही जीडीपी रिपोर्ट जारी हुई और चुनौतीपूर्ण दौर में भी भारत ने 7.8 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की। इसी दौरान जापान की क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने भारत की सॉवरेन रेटिंग अपग्रेड की। मोदी ने कहा कि करीब 35 साल बाद ऐसा हुआ है।
पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ भारत की इकोनॉमी बढ़ रही है, दूसरी तरफ दुनिया का भारत पर भरोसा भी बढ़ रहा है। उन्होंने हालिया ब्रिक्स समिट का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने सफलतापूर्वक इसकी मेजबानी की और सभी की सहमति से नई दिल्ली डिक्लेरेशन को अपनाया गया। उन्होंने इसे भारत की ग्लोबल क्रेडिबिलिटी का प्रमाण बताया।
पीएम ने कहा कि सेमीकंडक्टर सेक्टर ऐसा नहीं है कि फैक्ट्री लगाई और काम पूरा हो गया। टेक्नोलॉजिकल कैपेबिलिटी विकसित करने में दशकों लगते हैं। भारत ने इंडस्ट्री के सहयोग से चिप डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग, इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग और टेस्टिंग कैपेबिलिटी पर एक साथ काम किया और सफलता हासिल की।
Share this post with:
17 Sep 2026 5 Views
16 Sep 2026 53 Views
16 Sep 2026 107 Views
16 Sep 2026 14 Views