Share this post with:
0-- दुनियाभर के नेताओं ने दी बधाई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के राजनीतिक इतिहास में बुधवार को एक नया अध्याय लिख दिया है। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 10 जून 2026 को पीएम मोदी ने कार्यालय में लगातार 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं, जबकि 1952 के पहले आम चुनाव के बाद निर्वाचित सरकार के प्रमुख के रूप में नेहरू का कार्यकाल 4,398 दिनों का था।
0-दुनियाभर के नेताओं ने दी बधाई
इस ऐतिहासिक मील के पत्थर को छूने पर दुनियाभर के नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी है और उनके घरेलू सुधारों व वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते प्रभाव की सराहना की है। मई 2014 में पहली बार सत्ता संभालने और 2024 में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने वाले पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।
Share this post with:
10 Jun 2026 25 Views
10 Jun 2026 25 Views
09 Jun 2026 39 Views
09 Jun 2026 44 Views
08 Jun 2026 27 Views
08 Jun 2026 54 Views