CNIN News Network

पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा व समर्पण पर भाजपा का माहव्यापी अभियान, विशेष कार्यक्रमों के लिए आज प्रदेश कार्यशाला का आयोजन

28 Aug 2026   14 Views

पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा व समर्पण पर भाजपा का माहव्यापी अभियान, विशेष कार्यक्रमों के लिए आज प्रदेश कार्यशाला का आयोजन

Share this post with:

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा एवं जन-समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है। इस माहव्यापी अभियान की रूपरेखा तैयार करने और कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के लिए 29 अगस्त को रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रदेशस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. कविता पाटीदार, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, अभियान के सदस्य ओपी चौधरी मौजूद रहेंगे।
भाजपा के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में सुबह 11 बजे से कार्यशाला प्रारंभ होगी। कार्यशाला में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले विभिन्न सेवा, रचनात्मक और जन-कल्याणकारी आयोजनों की रूपरेखा तैयार कर जिम्मेदारियाँ सौंपी जाएंगी। प्रदेशभर से पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ कार्यकर्ता इस बैठक में सम्मिलित होंगे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web