Share this post with:
भायंदर--असगर अली वोहरा ने 8 सितंबर को पीएम से मुलाकात के बाद कहा था कि उम्मीद है मामला सुलझ जाएगा।
महाराष्ट्र में ठाणे के मीरा रोड में रहने वाले 81 साल के असगर अली वोहरा को जमीन विवाद में राहत मिली है। पीएम मोदी से मुलाकात के 8 दिन बाद भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने उनसे जुड़ी विवादित जमीन का कब्जा छोडऩे और कंस्ट्रक्शन परमिट सरेंडर करने की बात कही है।
वोहरा ने 8 सितंबर को पीएम मोदी से मुलाकात कर जमीन विवाद में दखल देने और ष्टक्चढ्ढ जांच की मांग की थी। दोनों की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई थीं। वोहरा का दावा है कि उन्होंने गुजरात के वडनगर स्थित बीएन स्कूल में पीएम मोदी के साथ एक ही क्लास में पढ़ाई की थी।
वोहरा के मुताबिक, जमीन को लेकर वह करीब 15 साल से अलग-अलग सरकारी विभागों के सामने मामला उठा रहे थे। उनका आरोप है कि उनकी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और उसे दो कंपनियों के बीच बांट दिया गया।
Share this post with:
14 Sep 2026 641 Views
12 Sep 2026 12998 Views
15 Sep 2026 29 Views
14 Sep 2026 2760 Views
14 Sep 2026 3767 Views
13 Sep 2026 15749 Views
13 Sep 2026 11874 Views
12 Sep 2026 12998 Views
12 Sep 2026 10590 Views
12 Sep 2026 10687 Views