CNIN News Network

पिता-पुत्र को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, पिता की हुई मौत, पुत्र गंभीर

03 Sep 2026   24 Views

पिता-पुत्र को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, पिता की हुई मौत, पुत्र गंभीर

Share this post with:

जगदलपुर। जिले के नगरनार थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम आमागुड़ा के पास गुरूवार काे एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चला रहे पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार मेटगुड़ा निवासी उत्तम विश्वकर्मा (48) धनपुंजी में गुपचुप की दुकान संचालित करते थे। रोजाना की तरह वह अपने बेटे के साथ स्कूटी से आ रहे थे। इसी दौरान नगरनार-आमागुड़ा मार्ग पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार पिता-पुत्र सड़क पर जा गिरे। हादसे में उत्तम विश्वकर्मा को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आस-पास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया कर कार्यवाही कर रही है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web