CNIN News Network

पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर भर्ती के लिए डेढ़ लाख से अधिक आवेदन, अंतिम तिथि बढ़ी

27 Nov 2026   2 Views

पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर भर्ती के लिए डेढ़ लाख से अधिक आवेदन, अंतिम तिथि बढ़ी

Share this post with:


00 अब 3 दिसंबर की रात 11.55 बजे तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
00 डाटा एंट्री ऑपरेटर के 609 पदों के लिए मिले लगभग 81 हजार आवेदन
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की तीनों कंपनियों में 1,501 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक लगभग डेढ़ लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर से बढ़ाकर 3 दिसंबर 2026 की रात 11.55 बजे तक कर दी गई है। इस समय तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क भी जमा कर सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी तथा छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी में कुल 1,501 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इनमें द्वितीय श्रेणी के 195 तथा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के 1,306 पद शामिल हैं। विस्तृत भर्ती विज्ञापन पावर कंपनी की वेबसाइट https://cspc.co.in पर उपलब्ध है।
भर्ती के लिए जारी विज्ञापन के अंतर्गत 38 प्रकार के पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें सबसे अधिक आवेदन डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों के लिए प्राप्त हुए हैं। इस पद के लिए लगभग 81 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। डाटा एंट्री ऑपरेटर के कुल 609 पद तीनों पावर कंपनियों में रिक्त हैं। इसके अतिरिक्त कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता सहित विभिन्न तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर भी बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं।
सभी पदों के लिए चयन प्रक्रिया के अंतर्गत कम्प्यूटर बेस्ड मल्टीपल चॉइस टेस्ट आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। डाटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए मेरिट सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट देना होगा। इसी प्रकार स्टेनोग्राफर ग्रेड-।।। के पदों के लिए भी निर्धारित दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web