Share this post with:
रायपुर। 22 एवं 23 अगस्त को आयोजित ताम्रकार क्लासिक नेशनल पॉवर लिफ्टिंग और स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन सिंधी धर्मशाला लाखे नगर चौक में किया गया है। स्ट्रेंथ लिफ्टिंग छत्तीसगढ़ के महासचिव मानिक ताम्रकार ने बताया कि स्पर्धा के उदघाटन के मुख्य अतिथि विधायक सुनील सोनी होंगे, विशेष अतिथि नगर निगम जोन 5 के अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल होंगे। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर जिला सिविल कॉन्ट्रैक्टर के अध्यक्ष शिव नारायण ताम्रकार, विशेष अतिथि ताम्रकार यूवा समाज रायपुर के अध्यक्ष धीरज ताम्रकार होंगे। प्रतियोगिता में खिलाडियों को स्ट्रॉन्ग मेन ऑफ इंडिया और स्ट्रॉन्ग वुमेन ऑफ इंडिया के खिताब से नवाजा जाएगा।
Share this post with:
20 Aug 2026 40 Views
20 Aug 2026 19 Views
19 Aug 2026 40 Views
19 Aug 2026 30 Views