Share this post with:
रायपुर--जब नगर निगम के पार्षद अपने ही कार्यालय में तालाबंदी कर दें तब कामकाज का हाल क्या होगा अंदाजा लगा सकते हैं। आम आदमी की मुसीबत व परेशानी भी समझ सकते हैं। सफाई,बिजली व पानी की समस्या ही मुख्य कारण हैं और पार्षदों को अब समझ आ गया कि उनके वार्ड में काम हो नहीं रहा। रायपुर नगर निगम के जोन-8 कार्यालय महोबाबाजार में शुक्रवार को भाजपा और कांग्रेस पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन किया। जनता के मूलभूत काम नहीं होने और लगातार अनदेखी से नाराज पार्षद नारेबाजी करते हुए जोन कार्यालय में ताला बंद कर बैठ गए है। मामले पर महापौर,आयुक्त व जोन आयुक्त का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।
बता दें दीपावली से पहले सफाई व रोड लाइट को प्राथमिकता से पूरा करने का आदेश निगम मुख्यालय से जारी हुआ था। आज सड़कों पर कचरों का अंबार हैं और हर वार्ड अंधेरे में डूबा हुआ है। लोगों का सवाल जब टैक्स लेने के लिए घर दुकान की सीलबंदी तक कर देते हैं फिर सुविधा देने में कोताही क्यों बरतते हैं?
जोन कार्यालय में पार्षदों ने कर्मचारियों को फटकार लगाई और कार्यालय से बाहर जाने को कहा। इसके बाद सभी कर्मचारियों को बाहर निकलवाकर कार्यालय में तालाबंदी कर दी। इस प्रदर्शन में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के पार्षद एक साथ नजर आए। जोन अध्यक्ष भी उनके साथ धरने पर बैठ गए। पार्षदों का आरोप है कि निगम प्रशासन जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहा है।क्षेत्र में लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं से जुड़े काम अटके हुए हैं। शिकायतों के बावजूद इन समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।पार्षदों ने कहा कि जनता की समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र के सभी लंबित काम जल्द पूरे किए जाएं।
Share this post with:
05 Nov 2026 23 Views
04 Nov 2026 33 Views
03 Nov 2026 60 Views
03 Nov 2026 51 Views