CNIN News Network

पार्वतीपुर स्थित हनुमान मंदिर में सजा सावन उत्सव का मंच, माताओं-बहनों संग झूमी मंत्री राजवाड़े

28 Aug 2026   6 Views

पार्वतीपुर स्थित हनुमान मंदिर में सजा सावन उत्सव का मंच, माताओं-बहनों संग झूमी मंत्री राजवाड़े

Share this post with:

सूरजपुर। भटगांव विधानसभा अंतर्गत पार्वतीपुर स्थित हनुमान मंदिर (बारह मिल) परिसर के समीप में कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सावन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। सावन की हरियाली, उमंग और उत्साह के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में माताओं-बहनों एवं भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए नृत्य, गीत-संगीत एवं विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सावन के पारंपरिक रंगों और महिलाओं के उत्साह से पूरा परिसर उत्सवमय नजर आया। माताओं-बहनों ने अपनी प्रतिभा के साथ कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कार्यक्रम में उपस्थित माताओं-बहनों के साथ आत्मीयता से समय बिताया और उनकी प्रस्तुतियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सावन उत्सव केवल मनोरंजन का अवसर नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और आपसी स्नेह को मजबूत करने का माध्यम भी है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता को सामने रखने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में प्रतिभागी महिलाओं का उत्साह बढ़ाते हुए सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। अपनी प्रतिभा के लिए सम्मान और पुरस्कार पाकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी ने कहा कि क्षेत्र की माताओं-बहनों के साथ इस तरह के आत्मीय आयोजन आगे भी निरंतर होते रहें, यही उनका प्रयास रहेगा। उन्होंने सभी बहनों को सावन उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की इस पहल से आयोजित सावन उत्सव क्षेत्र की माताओं-बहनों के लिए आपसी मेल-मिलाप, प्रतिभा प्रदर्शन और उत्सव की खुशियां साझा करने का यादगार अवसर बना।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web