CNIN News Network

पानी बढ़ने के बाद चित्रकोट जलप्रपात का अद्भुत नजारा ड्रोन कैमरे से

27 Aug 2026   3 Views

पानी बढ़ने के बाद चित्रकोट जलप्रपात का अद्भुत नजारा ड्रोन कैमरे से

Share this post with:

जगदलपुर। इंद्रावती में पानी बढ़ने के बाद चित्रकोट जलप्रपात की तस्वीर ही बदल गई है। ड्रोन कैमरे से खीची गई तस्वीर में दूर तक फैला नदी का पानी और फिर एक साथ कई धाराओं में नीचे गिरता विशाल जलप्रवाह बरसात में प्रकृति ने मानो चित्रकोट को एक नया रूप दे दिया है। आमतौर पर अपनी ऊंचाई और चौड़ाई के लिए पहचाना जाने वाला चित्रकोट जलप्रपात इन दिनों पानी बढ़ने की वजह से बिल्कुल अलग दिखाई दे रहा है। जलप्रवाह इतना बढ़ गया है कि अब पानी करीब 5 फीट की ऊंचाई से ही नीचे गिरता नजर आ रहा है, लेकिन खास बात ये है कि कम होती ऊंचाई के बावजूद पानी की चौड़ाई और उसका रौद्र वेग इस नजारे को और भी भव्य बना रहा है।
देश का मिनी नियाग्रा इन दिनों अपने पूरे शबाब पर है। इंद्रावती की उफनती धार को देखने और चित्रकोट के बदले हुए नजारे को कैमरे में कैद करने के लिए पर्यटकों की संख्या भी काफी बढ़ गई है। लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं, और इस विशाल जलप्रवाह को देखकर रोमांचित हो रहे हैं। एक तरफ इंद्रावती का बढ़ता जलस्तर नदी किनारे के इलाकों के लिए सतर्कता का संकेत है, लेकिन दूसरी तरफ यही उफनती इंद्रावती बस्तर के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल देश के मिनी नियाग्रा चित्रकोट जलप्रपात की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। ड्रोन कैमरे की इन तस्वीरों में आप खुद देख सकते हैं दूर तक फैली इंद्रावती, चारों ओर हरियाली और बीच में पूरे वेग से गिरता पानी ये नजारा सिर्फ एक जलप्रपात का नहीं, बल्कि बरसात में अपने सबसे शानदार रूप में नजर आ रहा है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web