CNIN News Network

पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 14 की मौत:खैबर पख्तूनख्वा में युवक ने थाने में जाकर ब्लास्ट किया

02 Aug 2026   4 Views

पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 14 की मौत:खैबर पख्तूनख्वा में युवक ने थाने में जाकर ब्लास्ट किया

Share this post with:

 

0- 20 लोग गंभीर रूप से घायल

इस्लामाबाद-पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में रविवार को एक पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला हुआ। इसमें 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पाकिस्तानी मीडिया डॉन के मुताबिक, हमले के समय पास के काबल चौक पर आतंकवाद के खिलाफ शांति रैली चल रही थी। स्वात के जिला पुलिस अधिकारी उमर खान के ने बताया कि इसी दौरान एक युवक काबल पुलिस स्टेशन के गेट पर पहुंचा।

पुलिस वालों ने उसे रोककर तलाशी लेने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। इससे पहले पुलिस हरकत में आती, युवक को खुद को ब्लास्ट कर दिया।फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web