Share this post with:
सुकमा। जिले में संचालित बस्तर क्षितिज सामाजिक सेवा समिति सुकमा द्वारा श्रीगणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर लगातार पांचवें वर्ष भी ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क श्रीगणेश प्रतिमा वितरण की पहल की जा रही है। समिति द्वारा पिछले चार वर्षों से सुकमा जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में गणेश उत्सव समितियों को भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस वर्ष भी इस सेवा परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाते हुए 2 से 3 फीट आकार की श्रीगणेश प्रतिमाओं का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। समिति का उद्देश्य केवल श्रीगणेश प्रतिमाओं का वितरण करना ही नहीं, बल्कि ग्रामीण अंचलों में धार्मिक आस्था, सामाजिक सद्भाव, सांस्कृतिक परंपराओं और आपसी एकता को मजबूत करना भी है। श्रीगणेश उत्सव के माध्यम से गांव-गांव में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण निर्मित हो तथा समाज के सभी वर्ग मिलकर उत्सव मनाएं, इसी भावना के साथ यह पहल लगातार पांचवें वर्ष भी जारी रखी जा रही है।
समिति की संस्थापिका एवं अधिवक्ता दीपिका शोरी ने कहा कि श्रीगणेश उत्सव हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रद्धालुओं को भगवान श्रीगणेश की स्थापना और पूजा-अर्चना का अवसर मिले, इसी उद्देश्य से समिति द्वारा प्रतिमाओं का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा और संस्कार की यह पहल आगे भी निरंतर जारी रहेगी। वहीं समिति के कोषाध्यक्ष संजय सिंह भदौरिया ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की जो भी श्रीगणेश उत्सव समिति इस सेवा का लाभ लेना चाहती है, वह समिति द्वारा जारी मोबाइल नंबर पर कॉल अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकती है। पंजीयन के उपरांत पात्र श्रीगणेश उत्सव समितियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रतिमा उपलब्ध कराई जाएगी। समिति ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गणेश उत्सव आयोजित करने वाली समितियों से इस पहल का लाभ उठाने और समय पर अपना पंजीयन कराने की अपील की है।
Share this post with:
09 Sep 2026 8 Views
09 Sep 2026 30 Views
08 Sep 2026 29 Views
08 Sep 2026 18 Views
08 Sep 2026 25 Views
08 Sep 2026 19 Views
07 Sep 2026 29 Views
07 Sep 2026 30 Views