Share this post with:
बीजापर। जिले के नगर पंचायत भोपालपट्टनम में पहली ही बारिश ने विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी है। नगर के कई वार्डों में जलभराव की गंभीर समस्या एक बार फिर सामने आई है। नालों और नालियों की समुचित सफाई नहीं होने तथा जल निकासी व्यवस्था कमजोर होने के कारण बारिश का पानी सड़कों और लोगों के घरों में घुस रहा है। इससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या पिछले पांच वर्षों से लगातार बनी हुई है, लेकिन इसके स्थायी समाधान की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं की ग
नगरवासियों के अनुसार प्रत्येक वर्ष बरसात से पहले नालों की सफाई और विकास कार्यों पर लाखों रुपये खर्च किए जाने का दावा किया जाता है, लेकिन इसका लाभ धरातल पर दिखाई नहीं देता। लोगों का आरोप है कि नालों की नियमित सफाई नहीं होने से उनमें मिट्टी, कचरा और झाडिय़ां जमा रहती हैं, जिससे पानी का बहाव रुक जाता है और थोड़ी सी बारिश में ही सड़कों पर पानी भर जाता है।
स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए उनका कहना है कि नगर की समस्याओं के बावजूद नियमित निरीक्षण नहीं किया जाता। सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है, जिसके कारण नालों में गंदगी जमा रहती है और जल निकासी बाधित होती है। उनका कहना है कि निर्माण कार्यों पर खर्च तो दिखाया जाता है, लेकिन उनकी गुणवत्ता और उपयोगिता पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो हर वर्ष बरसात के मौसम में लोगों को इसी तरह परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
Share this post with:
29 Jun 2026 3 Views
29 Jun 2026 35 Views
26 Jun 2026 44 Views
25 Jun 2026 28 Views
25 Jun 2026 41 Views
24 Jun 2026 31 Views
23 Jun 2026 57 Views
23 Jun 2026 47 Views