Share this post with:
रायपुर। प्रदेश में पहली बार कोई विधायक मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी करने जा रहा है। इसी वजह से यह आयोजन चर्चा में है। दरअसल, बेमेतरा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में 24 जोड़े 31 मई को विवाह बंधन में बंधेंगे। इन्हीं में भाजपा विधायक दीपेश साहू भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव समेत कई मंत्री शामिल होने वाले हैं। वहीं कांग्रेस को इससे पीड़ा हो रही है वे योजना व विधायक की पात्रता को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं।
उधर कांग्रेस के आरोपों पर विधायक दीपेश साहू नेे कहा कि यह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना है और इसमें देखा जाता है कि लड़की बीपीएल परिवार से है या नहीं। उन्होंने कहा कि जिनसे वे शादी करने जा रहे हैं, वे बीपीएल परिवार से हैं।विधायक ने यह भी कहा कि सामूहिक विवाह योजना के तहत जो राशि मिलेगी, उसे वे मेधावी छात्राओं को दे देंगे।
0-मुख्यमंत्री साय ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विधायक दीपेश साहू का मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह में शादी करने का निर्णय सादगी और सामाजिक समरसता का प्रेरक उदाहरण है।उन्होंने कहा कि यह कदम समाज को सरल और संस्कारित जीवन मूल्यों की दिशा में प्रेरित करेगा। मुख्यमंत्री ने दीपेश साहू और उनकी होने वाली जीवनसंगिनी को नवदांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
Share this post with:
29 May 2026 35 Views
28 May 2026 39 Views
27 May 2026 40 Views