Share this post with:
मुंबई। डायरेक्टर- प्रोड्यूसर और सीबीएफसी (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) के अध्यक्ष रहे पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह कई दिनों से बीमार थे। सीबीएफसी के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए उनके निधन का कारण हार्ट अटैक बताया है। ** पहलाज निहलानी की पॉपुलर फिल्में- पहलाज निहलानी फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा- रीना रॉय स्टारर 'हथकड़ी' (1982), गोविंदा- दिव्या भारती स्टारर 'शोला और शबनम' (1992), गोविंदा-चंकी पांडे स्टारर 'आंखें' (1993), अनिल कपूर- करिश्मा कपूर स्टारर 'अंदाज' (1994), अक्षय कुमार-करीना कपूर स्टारर 'तलाश' (2003), और गोविंदा स्टारर 'रंगीला राजा' (2019) जैसी फिल्में बनाई हैं। ** एक नजर पहलाज निहलानी के करियर पर- पहलाज निहलानी ने 1982 में बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म हथकड़ी बनाई और यहीं से उनके फिल्मी सफर की शुरुआत हुई। इसके बाद 1985 में उनकी दूसरी फिल्म आंधी-तूफान रिलीज हुई, जिसने उन्हें बॉलीवुड में एक निर्माता के रूप में पहचान दिलाई। साल 1986 में उन्होंने फिल्म इल्जाम बनाई, जिससे गोविंदा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म हिट रही और गोविंदा को देशभर में पहचान मिली। इसके अगले ही साल 1987 में आई आग ही आग के जरिए चंकी पांडे ने बॉलीवुड में कदम रखा। इसी साल निहलानी ने गुनाहों का फैसला भी बनाई। 1990 के दशक में पहलाज निहलानी ने शोला और शबनम और आंखें जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया। खासकर आंखें उस दौर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हुई और इसने उनकी सफलता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
Share this post with:
15 Aug 2026 27 Views
14 Aug 2026 20 Views