Share this post with:
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच हिंसा की एक और घटना सामने आई है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुमारगंज इलाके में गुरुवार को मतदान के दौरान भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई, जब सुवेंदु सरकार कुमारगंज विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर पहुंचे थे। वहां पहले उनकी तृणमूल कांग्रेस समर्थकों से कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। आरोप है कि थोड़ी ही देर में समर्थकों की भीड़ उग्र हो गई और उन्होंने उम्मीदवार पर हमला कर दिया। उनके साथ मौजूद बॉडीगार्ड ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के आगे हालात बेकाबू हो गए और उन्हें दौड़ाकर पीटा गया। घटना के बाद सुवेंदु सरकार ने आरोप लगाया कि पूरे इलाके में डर का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि कई बूथों से भाजपा के पोलिंग एजेंटों को बाहर निकाल दिया गया था। जब वह खुद वहां पहुंचे और एजेंटों को वापस अंदर ले जाने की कोशिश की, तभी उन पर हमला हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि जिस समय वह बूथ पर पहुंचे, उनके साथ केवल उनका बॉडीगार्ड था और इस स्थिति का फायदा उठाकर विरोधियों ने हमला किया।
Share this post with:
23 Apr 2026 11 Views
22 Apr 2026 62 Views
22 Apr 2026 25 Views
21 Apr 2026 52 Views
20 Apr 2026 63 Views
19 Apr 2026 119 Views