CNIN News Network

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग,सुबह से लगी कतार

29 Apr 2026   10 Views

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग,सुबह से लगी कतार

Share this post with:

 

 

 कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। इनमें ज्यादातर सीटें ऐसी हैं, जहां से टीएमसी पिछले दो या तीन बार से लगातार चुनाव जीत रही है। 2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 142 में 123 सीटों पर जीत दर्ज की थी। ज्यादातर पोलिंग बूथ पर सुबह 6 बजे से वोटर की लाइन लग गई थी। दूसरे चरण के चुनाव में सबसे कड़ा मुकाबला भवानीपुर सीट पर होने वाला है। यह सीएम ममता बनर्जी की परंपरागत सीट है। ममता के खिलाफ भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं। सुवेंदु 2021 में ममता को नंदीग्राम से हरा चुके हैं। 142 सीटों में भांगड़ में सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। गोगाट में सबसे कम 5 उम्मीदवार हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र कल्याणी है, जबकि सबसे छोटा जोरासांको है। बंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। 4 मई को चुनाव के रिजल्ट आएंगे। 

Share this post with:

AD R.O. No. - 13766/84

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web