CNIN News Network

पवन ने लंबे समय तक रखा छग संगठन को मजबूत, अब कर्मवीर के मार्गदर्शन में करेंगे काम - साय

24 Sep 2026   39 Views

पवन ने लंबे समय तक रखा छग संगठन को मजबूत, अब कर्मवीर के मार्गदर्शन में करेंगे काम - साय

Share this post with:


रायपुर। भाजपा संगठन में गुरुवार को हुए बदलाव पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकारों से संक्षिप्त चर्चा में पवन साय ने लंबे समय तक छत्तीसगढ़ संगठन को मजबूत रखा है, अब उनके स्थान पर कर्मवीर आ रहे हैं और उनके मार्गदर्शन में हम लोग काम करेंगे। साय ने कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाए जाने पर भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि कर्मवीर के संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं के साथ सहज समन्वय से प्रदेश भाजपा को नई दिशा और गति मिलेगी तथा संगठनात्मक कार्यों को और मजबूती मिलेगी।
साय ने महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री बनाए गए अजय जामवाल को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के रूप में जामवाल के साथ काम करने का अवसर मिला। उनके मार्गदर्शन, दूरदर्शी नेतृत्व और संगठन के प्रति समर्पण से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिली और संगठन को नई ऊर्जा व मजबूती मिली। उन्होंने विश्वास जताया कि महाराष्ट्र में जामवाल का संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक होगा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web