CNIN News Network

परिवहन समितियों से परेशान 150 वाहन मालिक प्रशासन को अपनी वाहन साैंपेंगे

04 Jun 2026   6 Views

परिवहन समितियों से परेशान 150 वाहन मालिक प्रशासन को अपनी वाहन साैंपेंगे

Share this post with:


जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर में स्थित नगरनार प्लांट में परिवहन समितियों की अनियमितता से परिवहन व्यवसायी परेशान हाे गये है। परिवहन व्यवसाईयाें का कहना है कि एक पाई जोड़कर परिवहन का व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए फाइनेंस में वाहन खरीदा गया था। अब उस वाहन का क़िस्त पटाने के लिये भी उनके पास कोई विकल्प नही बचा है। इसे लेकर 150 से अधिक वाहन मालिकों ने समितियों से परेशान होकर गुरूवार काे बैठक कर जनप्रतिनिधियाें एवं जिला प्रशासन काे पत्र लिखकर अवगत कराया है। बैठक में सभी वाहनों के मालिकों ने 15 दिवस के भीतर सभी अनियमितताओं काे ठीक करने की गुहार लगाई है, साथ ही यह निर्णय लिया कि यदि 15 दिवस में व्यवस्था दुरुस्त नही होने पर वाहन मालिक जिला प्रशासन को अपनी वाहन साैंप देंगे। 
नगरनार प्लांट से परिवहन हेतु जय झाड़ेश्वर परिवहन समिति, बस्तर परिवहन संघ, बस्तर ट्रेलर – ट्राला संघ, परिवहन का कार्य कर रहीं है। जिसके अंतर्गत अनेको वाहन परिवहन कार्य मे लगे हुए है, लेकिन इन परिवहन समितियों के कार्य प्रणाली के कारण वाहन मालिकों को अब अपनी वाहन चलाने में अनेक परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी विषयों को ले कर 150 से अधिक वाहन मालिकों ने समितियों से परेशान होकर आज गुरूवार काे बैठक कर बस्तर सांसद, जगदलपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सहित जिला प्रशासन, को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि (1) पैनल में चल रही वाहनों का संचालन सही ढंग से नही किया जा रहा है। (2) समितियों द्वारा तय निर्धारित दर पर गाडी मालिको को भाड़ा नही दिया जा रहा है। (3) समितियों द्वारा निर्धारित की गई समय सीमा के अंदर वाहन मालिकों को भाड़ा नही दिया जा रहा है। (4) स्थानीय (जिला बस्तर) के लोगो की उपेक्षा कर अन्य जिला, संभाग एवं प्रदेश की गाड़ियों को चैनल में जोड़ा गया है। (5) समितियों द्वारा बाहरी 16 चक्का वाहनों का संचालन किया जा रहा है। (6)सभी 16 चक्का क्षेत्रीय वाहनों का प्लांट में माल लोडिंग के लिए सही तरीको से निर्धारण नही किया जा रहा है। (7) विगत कुछ महीनों पहले बिना किसी मापदंड के चैनल में ट्रेलर की संख्या बढ़ा दी गयी है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web