CNIN News Network

परिवहन विभाग ने टैक्स बकायादार वाहन मालिकों को जारी किया नोटिस

24 Apr 2026   5 Views

परिवहन विभाग ने टैक्स बकायादार वाहन मालिकों को जारी किया नोटिस

Share this post with:

जगदलपुर। बस्तर जिले के टैक्स बकायादार वाहन मालिकों के खिलाफ परिवहन विभाग सख्त कार्रवाई शुरू करने जा रही है, जिसमें विशेषकर कमर्शियल वाहनों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। टैक्स जमा न करने पर पंजीकरण रद्द करने और वाहन जब्त करने की चेतावनी दी गई है। साथ ही बकाया वसूली के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। नोटिस के बाद भी टैक्स नही जमा करने पर वाहन को जप्त करने और संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया की जायेग। 
बड़ी संख्या में ऐसे वाहन हैं, जिनके मासिक और त्रैमासिक टैक्स और ब्याज की राशि काफी अधिक है। यह राशि बड़ी संख्या में ऐसे वाहनों से संबंधित है, जो अब संचालन में नहीं हैं। हालांकि आरटीओ एवं उडऩदस्ता की टीम वाहनों की जांच कर रही है। विभाग इस बार बकाया टैक्स वसूलने में किसी प्रकार की नरमी नहीं बरतेगा। संयुक्त कलेक्टर एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डीसी बंजारे ने बताया कि वाहन मालिक किसी भी समस्या से बचने के लिए अपने नजदीकी आरटीओ दफ्तर में संपर्क करें या ऑनलाइन पोर्टल पर बकाया टैक्स जमा करें।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13766/84

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web