Share this post with:
रायपुर। सनातन धर्म में भगवान श्रीहरि विष्णु की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र मानी जाने वाले पुरुषोत्तम मास की परमा एकादशी 11 जून गुरुवार को मनाई जाएगी। अधिकमास में आने वाली यह दुर्लभ एकादशी लगभग तीन वर्ष में एक बार पड़ती है, इसलिए इसका धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ जाता है। नगर के मंदिरों और धार्मिक संस्थानों में इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
वैदिक पंचांग के अनुसार, अधिकमास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 11 जून को सुबह 12 बजकर 57 बजे प्रारंभ होकर रात्रि 10 बजकर 36 मिनिट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, श्रद्धालु 11 जून को परमा एकादशी का व्रत रखेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से पापों का नाश होता है तथा सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
Share this post with:
26 Jun 2026 31 Views
25 Jun 2026 19 Views
25 Jun 2026 29 Views
24 Jun 2026 20 Views
23 Jun 2026 48 Views
23 Jun 2026 41 Views
22 Jun 2026 40 Views