Share this post with:
लुधियाना--कांग्रेस ने जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा यूपी में आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। दोनों राज्यों में 2027 में चुनाव होने हैं। बता दें राजा वडि़ंग ने सचिन पायलट पर आरोप लगाकर इस्तीफा दिया था; इससे पूर्व प्रभारी रहे भूपेश बघेल जब पंजाब कांगे्रस का झगड़ा संभाल नहीं पाये थे,सचिन पायलट को नया प्रभारी बनाकर भेजे जाने के बाद अब बड़ा उलटफेर हुआ है। लेकिन विधानसभा चुनाव के पहले क्या स्थिति रहेगी पार्टी में एकता का देखना होगा।
यहां ये बताना भी जरूरी होगा कि परगट सिंह की कप्तानी में भारत की हॉकी टीम ने 1990 एशियन गेम्स में रजत पदक जीता था। वे 1992 और 1996 के ओलंपिक में भारतीय टीम के कप्तान रहे थे।
Share this post with:
01 Oct 2026 1438 Views
01 Oct 2026 2952 Views
01 Oct 2026 3130 Views