CNIN News Network

पत्नी को जान से मारने का प्रयास करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

05 May 2026   4 Views

पत्नी को जान से मारने का प्रयास करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

Share this post with:

दंतेवाड़ा। जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र में पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने आपसी विवाद के चलते घर के आंगन में बैठी पत्नी पर हसिया से गले पर वार कर जान से मारने की कोशिश की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया था, जबकि घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अजय कुमार भास्कर (26) निवासी मोलसनार मांझीपारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 मई की शाम करीब 5 बजे उसकी मां सुखमति भास्कर घर के आंगन में बैठकर आम छील रही थी। इसी दौरान उसका पति लक्ष्मण भास्कर घर पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने जान से मारने की कोशिश की और अपने पास रखे हसिया से पत्नी के गले पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले के बाद घायल महिला ने शोर मचाया, जिसे सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया। गंभीर हालत में महिला को तत्काल इलाज के लिए बचेली स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की रिपोर्ट पर कुआकोंडा पुलिस में आरोपी के खिलाफ धारा 109 (1) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसपी गौरव राय के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए 3 मई को आरोपी लक्ष्मण भास्कर (45) को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेज दिया गया।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web