Share this post with:
अहमदाबाद। अहमदाबाद शहर के महमूदपुरा क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने के बाद जोरदार धमाका हो गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, महमूदपुरा में मेहुल डोडिया नामक व्यक्ति पटाखा फैक्ट्री संचालित करता था। शनिवार दोपहर फैक्ट्री में अचानक आग लग गई, जिसके कुछ ही देर बाद तेज धमाका हुआ। विस्फोट इतना भीषण था कि आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Share this post with:
16 Jul 2026 14 Views
14 Jul 2026 31 Views
18 Jul 2026 20 Views
18 Jul 2026 29 Views
18 Jul 2026 40 Views
18 Jul 2026 96 Views
17 Jul 2026 9 Views
17 Jul 2026 18 Views