CNIN News Network

पटना-चर्लपल्ली-पटना के मध्य चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन का विस्तार

02 Jul 2026   5 Views

पटना-चर्लपल्ली-पटना के मध्य चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन का विस्तार

Share this post with:

रायपुर। ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पटना-चर्लपल्ली-पटना के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन 17 जुलाई तक किया जा रहा है । यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुये इन गाडिय़ों के परिचालन में विस्तार 31 जुलाई तक अर्थात 04-04 फेरों के लिए किया जा रहा है।
परिचालन में विस्तार होने के बाद अब गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन, पटना से 20 से 29 जुलाई 2026 तक (4 फेरा) प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्ली से 22 से 29 जुलाई 2026 तक (02 फेरा) प्रत्येक बुधवार को तथा गाड़ी संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन, चर्लपल्ली से 24 से 31 जुलाई 2026 तक (02 फेरा) प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।
इन गाडिय़ों का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं गोंदिया स्टेशनों पर है जहां से यात्रीगण इस गाड़ी में यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकते हैं 7 इस स्पेशल ट्रेन में 01 पावरकार, 01 एसएलआरडी, 02 जनरल, 04 स्लीपर, 07 एसी-।।।, 07 एसी-।।। इकॉनमी सहित कुल 22 कोच की सुविधा उपलब्ध है ।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web