Share this post with:
पटना-बीपीएससीटीआरई-4 पीटी मेंस नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100 प्रतिशत डोमिसाइल की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन जारी है। छात्रों का एक गुट आज सीएम हाउस घेरने निकला है।
छात्रों को रोकने के लिए जेपी गोलंबर पर फोर्स की तैनाती की गई। सीआरपीएफ जवानों को भी उतारा गया, लेकिन छात्र जेपी गोलंबर पर लगी बैरिकेडिंग को तोड़कर डांकबंगला पहुंच गए।
डाकबंगला पर सीआरपीएफ जवानों के साथ उनकी धक्का मुक्की हुई। पुलिस उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान एक छात्र का सिर फट गया और एक छात्रा बेहोश हो गई। पानी की बौछार में प्रदर्शन कर रहे छात्र शैंपू लगाकर नहाते भी दिखे। छात्रों के प्रदर्शन के बीच बंकर गाड़ी बुलाई गई है। इस गाड़ी का इस्तेमाल अमूमन नक्सली इलाकों में किया जाता है।
इस बीच सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर विद्यार्थी सहयोग शिविर के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया-विद्यार्थियों की हर आवाज सुनी जाएगी।ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (एबीएसयू) के छात्र नेता अमन गुट की ओर से यह मार्च निकाला गया है। 18 अगस्त से कैंडिडेट्स गर्दनीबाग में धरने पर हैं।
Share this post with:
26 Aug 2026 30 Views
26 Aug 2026 30 Views
26 Aug 2026 31 Views
26 Aug 2026 23 Views
25 Aug 2026 66 Views