Share this post with:
0-कोर्ट ने शालिग्राम को 50 हजार रुपये के मुचलके पर रिहा करने के निर्देश दिए
जबलपुर। छतरपुर के चर्चित गोलीकांड में आरोपित बागेश्वर धाम के संत पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग उर्फ छोटे सरकार को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। न्यायाधीश अजय कुमार निरंकारी की एकलपीठ ने सुरक्षित रखा गया फैसला सुनाते हुए शालिग्राम को 50 हजार रुपये के मुचलके पर रिहा करने के निर्देश दिए।
मोतीलाल पर हमला और गोली चलाने का आरोप--
मामले में आरोप है कि शालिग्राम ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोतीलाल कुशवाहा पर जानलेवा हमला किया था। आरोप के मुताबिक घटना के दौरान पिस्तौल से गोली भी चलाई गई। राजनगर थाना पुलिस ने मामले में शालिग्राम को 15 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया था। इससे पहले जिला अदालत से उनकी जमानत अर्जी खारिज हो चुकी थी।
Share this post with:
31 Aug 2026 150 Views
17 Sep 2026 8 Views
16 Sep 2026 53 Views
16 Sep 2026 108 Views
16 Sep 2026 14 Views