Share this post with:
रायपुर। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंडरी कपड़ा मार्केट में नाली पर किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से हटाया गया। शिकायत पर निगम की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। शिकायत थी कि नाली ढंके होने से उसकी सफाई नहीं हो पा रही थी, जिससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या बढ़ रही थी। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक नालियों और शासकीय भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
पंडरी स्थित प्रकाश होजरी होलसेल शॉप के सामने नाली को पाटा डालकर ढंक दिया गया था और उस पर अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया गया था। इससे न केवल नाली की सफाई प्रभावित हो रही थी, बल्कि बारिश के दौरान जल निकासी भी बाधित हो रही थी।शुक्रवार को नगर निगम की टीम जेसीबी मशीन के साथ पंडरी कपड़ा मार्केट पहुंची और नाली पर बने अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए हलचल का माहौल रहा। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह निर्माण पूरी तरह अवैध था और इसे हटाना आवश्यक था ताकि नाली की सफाई और जल निकासी व्यवस्था सुचारु रह सके।
Share this post with:
10 Jul 2026 11 Views
10 Jul 2026 10 Views
10 Jul 2026 23 Views
09 Jul 2026 11 Views