Share this post with:
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्त्ताओं को प्रखर,मुखर व निपुण बनाने संगठनात्मक रूप से निरंतर प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन कर रही है। पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अन्तर्गत ग्राम आसना में 22 मई को भाजपा द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप प्रशिक्षण वर्ग में विशेष रुप से शामिल हुये और विभिन्न विषयों पर अपना संबोधन भी दिया ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रशिक्षण वर्ग के महत्व को रेखांकित करते हुये कहा कि भाजपा की पहचान उनके कर्मठ व समर्पित कार्यकर्त्ता है। राष्ट्र सेवा व जन सेवा में भाजपा का कार्यकर्त्ता सदैव अग्रणी भूमिका निभायें, इस हेतु कार्यकर्त्ताओं को निपुण, प्रवीण और प्रखर बनाने प्रशिक्षण वर्ग आवश्यक है, जो कि संगठन का नियमित कार्यक्रम है। श्री देव ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा की रीति नीति, सिद्धांत, कार्य पद्धति से कार्यकर्ता पूर्णतः परिचित व प्रशिक्षित होते है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्त्ता राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से कार्य करता है, संगठन को सशक्त रुप देने सदैव समर्पित भाव रखता है।
कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने अपनी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका विषय पर प्रकाश डालते हुये कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे,अंतिम पंक्ति के गरीब परिवार कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सके, इस भावना को साकार रुप देने भाजपा के कार्यकर्त्ता जनता के बीच पहुंच कर कार्य करें। राष्ट्र सर्वप्रथम है और जनता की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्री कश्यप ने कहा कि सरकार की जनहित की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में भाजपा कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें, इससे जनता का जुड़ाव भाजपा के प्रति गहरा होगा।
प्रशिक्षण वर्ग के अन्य सत्रों में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान विषय पर व प्रदेश प्रवक्ता टेकेश्वर जैन ने भाजपा की कार्यपद्धति विषय पर विस्तार से अपना उद्बोधन दिया। मीडिया प्रबंधन विषय पर भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही, हमारा इतिहास व विकास विषय पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत व धरोहर विषय पर कमलचंद्र भंजदेव, सोशल मीडिया के उपयोग पर दिनेश सुंदरानी ने संबोधन दिया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाटिया ने देश के समक्ष राजनीतिक व सामाजिक चुनौतियां विषय पर, महापौर संजय पाण्डेय ने विचार परिवार विषय पर, मनोज जैन ने कार्यकर्ता विकास, विक्की रवानी ने स्थायी कार्यक्रम व सुधीर पाण्डेय ने व्यवहारिक सत्र पर अपना संबोधन रखा।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही व परीस बेसरा ने किया।
प्रशिक्षण वर्ग में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, विधायक विनायक गोयल, डा. सुभाऊ कश्यप, बैदूराम कश्यप, लच्छू राम कश्यप, जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप, रामाश्रय सिंह, खेमसिंह देवांगन, बलदेव मण्डावी, आर्येंद्र सिंह आर्य, नरसिंह राव, ललिता बघेल, सफीरा साहू, रामकुमारी यादव, सुब्रतो विश्वास, फूलसिंह सेठिया,किरण सेन, खीतेश मौर्य, प्रदीप देवांगन, रोहित त्रिवेदी, राजपाल कसेर, विपिन मालवीय, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, तरूण पाण्डेय, महेन्द्र सेठिया, प्रवीण सांखला, शिवराम मण्डावी, पुरूषोत्तम जोशी,संतोष बघेल, माहेश्वरी ठाकुर, योगेश सिंह ठाकुर, अभिलाष यादव, विनय सोना,अजीज खान, राजेंद्र बाजपेयी, सुरेश गुप्ता, शैलेन्द्र भदौरिया, तेजपाल शर्मा,अनिल लुंकड़,अश्विनी सरडे,बी जयराम, कृष्ण कुमार शुक्ला, बृजेश भदौरिया,संग्राम सिंह राणा, गोविंद ईनाणी, आशू आचार्य, संतोष बाजपेयी, संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा, मनोज पटेल, राजेश शर्मा, रामप्रसाद मौर्य, सत्यम झा, अभिषेक साव, विनय राजू, आनंद झा, आलेखराज तिवारी,अनिमेष चौहान,रमेश नायडू, नरेन्द्र पाण्डेय, प्राचीन तिवारी, पूनम सिन्हा, बिजली बैद्य, रेखा सिंह, माधवी मण्डल आदि सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share this post with:
22 May 2026 7 Views
22 May 2026 13 Views
22 May 2026 14 Views
21 May 2026 68 Views
21 May 2026 24 Views
21 May 2026 11 Views