CNIN News Network

नेशनल पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप का जोन अध्यक्ष अम्बर व पार्षद साहू ने किया उद्घाटन

12 Jun 2026   15 Views

नेशनल पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप का जोन अध्यक्ष अम्बर व पार्षद साहू ने किया उद्घाटन

Share this post with:


रायपुर। रायपुर जिला बॉडी बिल्डिंग एवं छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में सुन्दर नगर स्थित कुर्मी छात्रावास भवन में नेशनल पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। नगर निगम जोन अध्यक्ष 5 अम्बर अग्रवाल और ब्राम्हण पारा वार्ड के पार्षद अजय साहू ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक रुद्र नारायण ओडिशा, अशोक जामवाल जम्मू एंड कश्मीर, रमन शर्मा, अनूप यदु व अनिरबन नंदी वेस्ट बंगाल व झारखंड से कन्हैया कुमार सिंह थे। प्रतियोगिता में वेस्ट बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, मणिपुर के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 53, 59, 66, 74 वजन के खिलाडियों ने भाग लिया।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web