Share this post with:
0- इंग्लैंड-आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम इस महीने के अंत में आयरलैंड दौरे पर जाएगी, जिसके बाद टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी। इन दोनों अहम विदेशी दौरों के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने शनिवार को टीम इंडिया का एलान कर दिया। चयन समिति की अगुवाई अजीत अगरकर ने की।
बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर को भारत की नई टी20 टीम का कप्तान नियुक्त किया है। वह अब आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के अलावा 2026 एशियाई खेलों में भी टीम की कप्तानी करेंगे। श्रेयस ने सूर्यकुमार यादव की जगह ली है, जिन्हें इस बार टी 20 टीम से पूरी तरह बाहर रखा गया है।
0-वैभव सूर्यवंशी को मिला बड़ा मौका
भारतीय टीम में 15 वर्षीय युवा प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है। चयनकर्ताओं ने उन्हें आयरलैंड दौरे, इंग्लैंड सीरीज और एशियाई खेलों की टीम में जगह देकर बड़ा भरोसा जताया है। कम उम्र में लगातार मिल रहे मौके ने वैभव को चर्चा का केंद्र बना दिया है।
0-मुंबई में हुई चयन समिति की बैठक
इन दौरों और आगामी टूर्नामेंटों के लिए टीम चयन से पहले मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में मेंस सेलेक्शन कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इसी बैठक में आयरलैंड और इंग्लैंड के अलावा जापान में होने वाले 2026 एशियाई खेलों तथा श्रीलंका दौरे के लिए भी टी20 टीम को अंतिम रूप दिया गया।
0-आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक, संजू, ईशान, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतीश रेड्डी, अक्षर, सुंदर, वरुण, रवि, सिराज और वैभव सूर्यवंशी।
Share this post with:
06 Jun 2026 27 Views
06 Jun 2026 13 Views
06 Jun 2026 70 Views
05 Jun 2026 17 Views