CNIN News Network

नेशनल कायाकिंग-कैनोइंग संघ के कोषाध्यक्ष बने प्रशांत

24 Nov 2026   35 Views

नेशनल कायाकिंग-कैनोइंग संघ के कोषाध्यक्ष बने प्रशांत

Share this post with:

रायपुर। भारतीय कायाकिंग एवं कैनोइंग संघ के चुनाव में छत्तीसगढ़ के प्रशांत सिंह रघुवंशी को कोषाध्यक्ष चुना गया है। नेशनल स्पोर्ट्स कोड लागू होने के बाद हुए चुनाव में राज्य को राष्ट्रीय खेल संघ के तीन प्रमुख पदों में से एक पर प्रतिनिधित्व मिला है। पिछले चार साल में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने इस खेल की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 40 पदक जीते हैं। ऐसे में राष्ट्रीय संगठन में राज्य की भागीदारी को खेल के विस्तार के लिहाज से अहम माना जा रहा है। संघ के चुनाव में प्रशांत कुशवाहा अध्यक्ष और विपिन दास सचिव चुने गए हैं। वहीं प्रशांत सिंह रघुवंशी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। रघुवंशी राष्ट्रीय खेल प्रशासन में इस पद पर पहुंचने वाले वे छत्तीसगढ़ के तीसरे खेल प्रशासक हैं। जिन्होंने किसी ओलंपिक खेल के राष्ट्रीय संघ में अध्यक्ष, सचिव या कोषाध्यक्ष जैसे प्रमुख पद पर चुनाव जीता है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग-कैनोइंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया, सचिव अभिजीत मिश्रा, सहसचिव अमरजीत छाबड़ा और डॉ. नवीन बाफना सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्रशांत सिंह रघुवंशी को बधाई दी। रघुवंशी ने इस जिम्मेदारी के लिए भारतीय कायाकिंग एवं कैनोइंग संघ के पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया ने उन्हें खेलों में काम करने की जिम्मेदारी दी और लगातार सहयोग किया। प्रदेश के खिलाडिय़ों का प्रदर्शन और देशभर के विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों का समर्थन भी इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण रहा है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web