CNIN News Network

नेपाल में बाढ़ से तबाही, 17 मौतें, 105 भारतीय लापता,ज्यादातर कैलाश मानसरोवर जा रहे थे

26 Aug 2026   30 Views

नेपाल में बाढ़ से तबाही, 17 मौतें, 105 भारतीय लापता,ज्यादातर कैलाश मानसरोवर जा रहे थे

Share this post with:

 

0- तिब्बत में ग्लेशियर झील फटने की आशंका

काठमांडू--तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढऩे से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

बाढ़ की चपेट में रसुवा का एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी आ गया और वह बह गया। न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, अब तक 17 लोगों की मौत की खबर है।

बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। नेपाल के पर्यटन विभाग के मुताबिक, 384 लोगों का पता नहीं चल रहा है। इनमें 291 विदेशी पर्यटक हैं जिसमें 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। लापता भारतीयों में ज्यादातर तिब्बत में कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे थे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web